बिहार में lu की वजह से वजह से 40 लोगों की मौत

बिहार में लू लगने की वजह से शनिवार तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई प्रभावित लोगों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है. भर्ती कराए गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध महिलाएं और पुरुष शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक अब तक मरने वाले 40 लोगों में से 14 गया से और 27 लोग औरंगबाद से हैं.  गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लू का शिकार हुए लोगों का इलाज युद्ध स्तर पर जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लू लगने से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है और चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं. साथ ही उन्होंने पूरे बिहार में इस भीषण गर्मी एवं लू के मद्देनज़र जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने इससे प्रभावित लोगों के लिए शीघ्र हर संभव चिकित्सीय सहायता की व्यवस्था करने 

Comments

Popular posts from this blog

Arunachal Pradesh Mein 32 vemen

Internet ke jariye paise kamaye

Important Current Affairs 22nd September